मुख्यमंत्री ने किया शारदा घाट पुनर्निर्माण का शिलान्यास, टनकपुर में रखी 300 करोड़ से अधिक की योजनाओं की आधारशिला
देहरादून, : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के टनकपुर में शारदा घाट पुनर्निर्माण कार्यों समेत 300 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शारदा रिवर फ्रंट (शारदा कॉरिडोर) परियोजना क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का आधार बनेगी और चम्पावत को पर्यटन, आस्था तथा आधुनिक शहरी सुविधाओं के मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी।
मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यासित प्रमुख कार्यों में जनपद चम्पावत के अंतर्गत शारदा घाट पुनर्विकास (प्रथम चरण) कार्य 10,735 लाख, सिटी ड्रेनेज प्लान (प्रथम चरण) 6,649 लाख, नायरदृखेरा क्षेत्र में डिजास्टर रेजिलिएन्स के लिए इकोलॉजिकल कॉरिडोर विकास 8,523 लाख, टनकपुर स्थित ग्राम पंचायत बस्तिया में टनकपुर-अस्कोट सीसी मार्ग पुनर्निर्माण चम्पावतदृखेतीखान मोटर मार्ग (एसएच-64) के अंतर्गत सुयालखर्क-पुनावे मिलान मार्ग का सुधारीकरण 320 लाख, माँ पूर्णागिरि घाटी (चूका क्षेत्र) में हेलीपैड निर्माण 187 लाख, विकासखंड पाटी में धूनाघाटदृबसौट मोटर मार्ग नवनिर्माण 83 लाख, लोहाघाट में कामज्यूला भनार-रैघाड़ी मोटर मार्ग सुधारीकरण 666.84 लाख, पाटी विकासखंड अंतर्गत सांगो-धिंघारूकोट बांस बसवाड़ी मोटर मार्ग पुनर्निर्माण 89.36 लाख आदि शामिल है। 115 लाख,
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से
शिक्षा, सड़क, पर्यटन, आपदा प्रबंधन, शहरी विकास तथा आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाया जाएगा। इससे सीमांत क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा युवाओं, किसानों, विद्यार्थियों और पर्यटकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। सीएम ने कहा कि चम्पावत आस्था, संस्कृति और इतिहास से समृद्ध भूमि है। यहाँ की आध्यात्मिक चेतना जीवन को दिशा देने वाली शक्ति है। माँ शारदा ज्ञान, विद्या और संस्कार की प्रतीक हैं और उनके पावन धाम के घाटों का विकास करना सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि टनकपुर की धरती पर आते ही उन्हें विशेष ऊर्जा का अनुभव होता है।
कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति, श्याम पाण्डेय, अध्यक्ष, जिला पंचायत चम्पावत आनन्द सिंह अधिकारी, जिलाधिकारी मनीषकुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, चम्पावत प्रेमा पाण्डेय समेत अन्य विभिन्न अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply