मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की मंसूरी कॉलोनी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। गुलनवाज नाम का युवक अपने दोस्त मुस्तफ़ा के साथ ससुराल पहुंचा था।
बताया जा रहा है कि सास ने उसे समझाने की कोशिश की — “संभल जाओ, सुधर जाओ।”
इसी दौरान गुलनवाज ने कथित तौर पर तमंचा निकाल लिया और धमकी देते हुए कहा, “बुढ़िया, गोली सीने में उतार दूंगा।
सास ने इसे हल्के में लेते हुए जवाब दिया कि वह इस “खिलौने” से नहीं डरती। आरोप है कि इसके बाद गुलनवाज ने सास की गर्दन में गोली मार दी।
गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। लोग कह रहे हैं कि अब समाज में समझाने-बुझाने का भी वक्त नहीं रहा। एक समय था जब गांवों में बड़े बुजुर्ग बच्चों को डांट-फटकार कर सुधार देते थे, लेकिन आज मामूली बात पर जान लेने तक की नौबत आ रही है। 😢
📌 सवाल खड़े करती घटना
क्या परिवारिक संवाद खत्म होता जा रहा है..?
क्या गुस्सा अब सीधे हिंसा में बदल रहा है…?
समाज में सहनशीलता क्यों घट रही है..?

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply