पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ, रिद्धिम अग्रवाल द्वारा जनपद नैनीताल के विभिन्न नाकों, पुलिस बैरियरों एवं चौकी क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

नैनीताल।कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत दिनांक 12/13-02-2026 की देर रात्रि पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ, रिद्धिम अग्रवाल द्वारा जनपद नैनीताल के विभिन्न नाकों, पुलिस बैरियरों एवं चौकी क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान आईजी महोदया द्वारा स्वयं वाहनों की चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन तथा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। नाकों एवं बैरियरों पर आगन्तुकों/वाहनों की आवाजाही से संबंधित रजिस्टरों के परीक्षण कर उचित दिशा निर्देश दिये ।

निरीक्षण के दौरान चौकी क्षेत्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरे को दुरस्त करने की हिदायत भी दी ।

गश्ती ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि—
✅ प्रत्येक गश्ती कर्मचारी के पास बीट बुक / ई-बीट बुक अनिवार्य रूप से हो।
✅ क्षेत्र में किए गए सत्यापन एवं संदिग्ध व्यक्तियों का पूर्ण विवरण नियमित अंकित किया जाए।
✅ गश्त के दौरान वायरलेस सेट के माध्यम से सतत संपर्क सुनिश्चित किया जाए।

आईजी कुमायूँ ने स्पष्ट किया कि नाके, बैरियर, सीसीटीवी निगरानी एवं बीट प्रणाली पुलिसिंग की आधारभूत और महत्वपूर्ण कड़ियाँ हैं। किसी भी प्रकार की शिथिलता पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कुमायूँ पुलिस परिक्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सतर्कता, जवाबदेही एवं जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाही निरंतर जारी है।
चेकिंग के दौरान कई ओवरलोड वाहनों को सीज भी करवाया गया।

🔹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *