रुद्रपुर, 21 फरवरी 2026 आज गांधी पार्क रुद्रपुर में सरस मेले के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के थीम पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं तथा समाज में बालिकाओं तथा महिलाओं के प्रति कुरीतियों की दूर करना तथा उनके अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक करना था।
द्रोण कॉलेज तथा यूनिटी लॉ कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। इसके साथ ही महिलाओं को उचित पोषण तथा हाइजीन के संबंध में जानकारी देने हेतु डॉ अंशुल टंडन डायटीशियन जिला चिकित्सालय रुद्रपुर द्वारा महिलाओं को आयरन की कमी को कैसे पौष्टिक आहार के माध्यम से पूर्ण किया जा सकता है तथा कैल्शियम आदि के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
पंतनगर विश्वविद्यालय से डॉक्टर अर्चना कुशवाहा तथा डॉक्टर नीतू द्वारा मिलेट तथा ग्लूटेन फ्री खाने के फायदे के संबंध में जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में लगभग 150 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इसके अतिरिक्त पॉटरी स्टूडियो हल्द्वानी द्वारा मिट्टी के बर्तन एवम् कलाकृति बनाने के संबद्ध में लाइव कार्यशाला भी आयोजित की गई , जिसके माध्यम से आम जन मानस को मिट्टी के बर्तन एवम् कलाकृति बनान सिखाया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी , जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन , जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी नंदिनी तोमर, बाल विकास परियोजना अधिकारी रुद्रपुर शहर आशा नेगी तथा सुपरवाईजर एवं आंगनवाड़ी उपस्थित थी।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply