पुलिस हिरासत से आरोपी फरार… आधे घंटे में फिर धराया!कोर्ट पेशी के दौरान मचा हड़कंप

पुलिस हिरासत से आरोपी फरार… आधे घंटे में फिर धराया!
कोर्ट पेशी के दौरान मचा हड़कंप
ऊधम सिंह नगर जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस हिरासत में लाया गया एक आरोपी अचानक भाग खड़ा हुआ। मामला कोर्ट पेशी के दौरान का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार केलाखेड़ा थाना पुलिस ने ग्राम टांडा डालचंद निवासी अमित सिंह को चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पेशी के लिए बाजपुर कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान अदालत परिसर के पास आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

फिल्मी सीन जैसा नज़ारा


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आगे-आगे आरोपी और पीछे-पीछे पुलिसकर्मी दौड़ते नजर आए। भागते-भागते आरोपी एक खाली मैदान में पहुंच गया, जहां कुछ युवक वॉलीबॉल खेल रहे थे।
युवकों की सूझबूझ से फिर गिरफ्तारी
पुलिसकर्मियों ने स्थानीय युवकों से मदद की अपील की। युवकों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ने में सहयोग किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को दोबारा हिरासत में लेकर न्यायालय परिसर लाया गया, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब बड़ा सवाल —

क्या पेशी के दौरान सुरक्षा में चूक हुई?
क्या जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *