डीएम भदौरिया ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में एक विस्तृत समीक्षा बैठक

रुद्रपुर।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में सड़क सुरक्षा एवं जनपद में हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने ओवरलोडिंग को दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण बताते हुए परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से सघन प्रवर्तन अभियान चलाने, प्रमुख मार्गों एवं चेकपोस्टों पर नियमित जांच सुनिश्चित करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ व एसपी क्राइम को निर्देश देते हुए कहा कि तेज गति से वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण हेतु दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखने, स्पीड मॉनिटरिंग बढ़ाने तथा प्रभावी चालान कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
मदिरा पान कर वाहन चलाने की घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नियमित रूप से ब्रीथ एनालाइजर जांच अभियान चलाए जाएं तथा ऐसे मामलों में तत्काल कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *