जसपुर। नगर कीर्तन के यहां पहुंचने पर सिख समुदाय एवं राजनीतिक दल व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। साथ ही पंच प्यारों को सरोपें भेंट कर उनका स्वागत किया।
आज अजीतपुर श्री गुरुद्वारा साहिब से कुल्ली वाले सचखंडवासी बाबा दर्शन सिंह की याद में मुखय सेवादार बाबा गुरदेव सिंह के मार्ग दर्शन में नगर कीर्तन का शुभारंभ किया गया। जिसमे पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन के कुंडा चौराहा, हल्दूआ साहू चौराहा, गोविंदपुर, पुर, नारायणपुर होते हुए जसपुर पहुंचने पर सिख समुदाय एवं रा दल व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। नगर कीर्तन में श्री ग्रंथ साहब की फूलों से सजी पालकी के आगे सिख समुदाय की महिलाएं झाडू से साफ सफाई कर रही थी और उनके पीछे फुवारे से पानी का छिड़काव कर रहे थे। नगर कीर्तन का धर्म प्रेमियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और सिख संगत के लिए जलपान की व्यवस्था कर रखी
थी। श्री गुरुद्वारा साहिब अजीतपुर से क्षेत्र में नगर कीर्तन बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। जिसका पतरामपुर क्षेत्र स्थित बूढ़ा बाबा की कुटिया पर विधिवत रूप से समापन हुआ। वहां पर सिख संगत के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था की गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में सिख संगत ने लंगर छका। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ० शैलेंद्र मोहन सिंघल, डॉक्टर एमपी सिंह, सुधीर बिश्नोई, दीपक अरोरा, अंकुर सक्सेना, संतोषी अध्यक्ष आरपी सिंह, महेंद्र अरोरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, सुखदेव सिंह, राहुल गहलोत, गुरदेव सिंह, मदन प्रजापति, डॉक्टर शिवकिशोर, शीतल सिंह आदि मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply