Advertisement

जसपुर में गुलदार ने बछिया को बनाया निवाला

जसपुर। गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। गुलदार लगातार पालतू पशुओं को अपना निवाला बन रहा है। कुछ दिन पहले गुलदार ने कृषि फार्म पर रहने वाले विजय सिंह के घर में बंधे कुत्ते को अपना निवाला बनाया था।

बीती रात नसीम पुत्र शमीम नई बस्ती पतरामपुर की गौशाला में बंधी गाय की बछिया को अपना निवाला बना लिया। लगातार गुलदार की दस्तक से ग्रामीण दहशत में है। वन विभाग की टीम ने पीड़ित को मुआवजा दिलवाने के लिए सभी औपचारिकता पूरी कर ली है। रेंजर महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *