Advertisement

होली के उल्लास में सराबोर हुआ जसपुर का बाजार

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़

, जसपुर। क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बाज़ारों में रौनक छाई हुई है। होली को लेकर स्थानीय बाजार में जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिल रही है। दुकानों पर लाल, पीले, गुलाल और हर्बल रंगों का अंबार लगा है। इस बार बाज़ार में छोटा – भीम, एवेंजर्स और स्पाइडरमैन वाली पिचकारियों की भारी मांग – है। इलेक्ट्रॉनिक पिचकारियां बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं। लोग केमिकल वाले रंगों के बजाय हर्बल और ऑर्गेनिक गुलाल को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं ताकि त्वचा को नुकसान न पहुंचे। उधर मिठाइयों की दुकानों पर सुबह से ही गुंझिया खरीदने के लिए ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। वहीं पर्व से पहले स्कूली बच्चों ने जमकर होली खेली। नगर के रामलाल सिंह चौहान सरस्वती विद्या मंदिर, श्रीरामचन्द्र शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, पूर्णानंद इंटर कॉलेज,जीजीआईसी, सनफ्लावर स्कूल समेत विभिन्न स्कूलों में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की बधाई दी।

चौहानान में आज, जटवारा में बुधवार को होगा होलिका दहन

जसपुर : नगर की दोनों मोहल्लों की ऐतिहासिक होली का दहन नियमानुसार समय पर किया जाएगा। मोहल्ला चौहानान के रवि पधान ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके मोहल्ले की होली का दहन आज यानी 2 मार्च सोमवार को पूजन कार्य संपन्न होने के बाद रात आठ बजे किया जाएगा। वहीं मोहल्ला जटवारा के चौधरी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि उनके मोहल्ले की होली का दहन बुधवार को रंग खेलने के बाद दोपहर के समय किया जाएगा। बता दें कि सैकड़ों वर्षों की परंपरा के अनुसार नगर की दोनों होली का दहन रंग खेलने के बाद ही दोपहर के समय किया जाता था। लेकिन बीते दो वर्षों से मोहल्ला चौहानान की होली पूजन के दिन ही दहन की जाने लगी। जबकि जटवारा की होली आज भी अपनी पुरानी परंपरा को निभा रही है। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि दोनों मोहल्लों की होली का दहन परंपरा अनुसार ही कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *