गदरपुर। होली के पहले दिन बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। सुबह से ही मुख्य बाजार के साथ अन्य बाजारों में खरीददारों के लिए भीड़ उमड़ी।
जगह-जगह सजी आकर्षक पिचकारियों की दुकानों ने बच्चों और युवाओं को आकर्षित किया। बच्चों ने कार्टून और टैंक आकार की पिचकारियां पसंद कीं। वहीं, युवाओं ने हर्बल और प्राकृतिक रंगों की खरीदारी को प्राथमिकता दी। मुख्य बाजार में रंग की दुकान चलाने वाले दीपक हुड़िया ने बताया बीस रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक की पिचकारी उपलब्ध हैं। गूलरभोज रोड पर रंगों का स्टॉल लगाने वाले हिमांशु हुड़िया ने बताया कि कलर बम, मुखौटे और टोपियों की अधिक खरीदारी हो रही है। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। गुझिया, मठरी, बालूशाही की मांग अधिक रही। त्योहार को लेकर बाजार को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के दिशा निर्देशन में पुलिस ने बाजार में गश्त की।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply