रूद्रपुर 07 मार्च, 2026 – जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शनिवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा दृष्टि से लगाए गए सीसी टीवी कैमरों व अग्निशमन यंत्रो को भी देखा।
निरीक्षण के दौरान उन्होने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये कि वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द रखी जाये तथा सीसी टीवी कैमरे के स्टोरेज बैकअप पर भी नजर रखे साथ ही वेयर हाउस की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र अधिकारी, जिला मंत्री भाजपा गजेन्द्र प्रजापति, कांग्रेस से मनोज कुमार सिंह, आप से किरन पाण्डे विश्वास आदि मौजूद थे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply