Advertisement

2.50 क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ पांच लोग गिरफ्तार

जसपुर। नादेही चौकी पुलिस व गोवंश स्क्वायड टीम ने 2.50 क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपियों के कब्जे से मांस काटने के उपकरण और परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहन भी जब्त किए है।

नादेही चौकी पुलिस व गोवंश स्क्वायड टीम को शुक्रवार की सुबह राजपुर गांव में प्रतिबंधित पशु का वध किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर स्क्वायड के प्रभारी पंकज बेलवाल और नादेही चौकी प्रभारी संतोष देवरानी ने टीम के साथ राजपुर गांव के पुराने स्लेटर हाउस में छापा मारा। टीम ने मौके पर पांच लोगों को हिरासत में लेकर 2.50 क्विंटल मांस बरामद कर लिया। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि पकड़े गए

परिवहन में इस्तेमाल होने वाले वाहन समेत उपकरण भी किए बरामद

आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम जमील अहमद, मोहम्मद अरमान, वसीम, फईम एवं इकरार निवासीगण थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद (यूपी) बताया। पांचों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल्हाड़ी, चापड़, छुरी, इलेक्ट्रानिक तराजू और लकड़ी का गुटका भी बरामद हुआ है। साथ ही मांस परिवहन के लिए प्रयोग होने वाले छोटा हाथी वाहन एवं एक बाइक को सीज किया गया। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुधांशु मिश्रा ने मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *