शाह बोले-जनसांख्यिकी बदलाव पर हाईपावर कमेटी बना रहा केंद्र
हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लेकर आए हैं।
शाह ने कहा कि नागरिक का धर्म कोई भी होगा, एक ही कानून से उनको देश में रहना होगा। हमारा उत्तराखंड देशभर में यूसीसी को लागू करने वाला पहला राज्य है। यह कानून जनसांख्यिकी के अप्राकृतिक बदलाव को रोकने का काम भी कर रहा है। बैरागी कैंप में आयोजित जनसभा में शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
जनसांख्यिकी के बदलाव पर हाईपावर कमेटी बनाने का निर्णय किया है।
उन्होंने बताया कि कुछ ही दिन में यह कमेटी अपना काम शुरू कर देगी। इस दौरान शाह ने कई बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सराहा। शाह ने नए आपराधिक कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि अंग्रेजों के समय के डेढ़ सौ साल पुराने कानूनों को समाप्त कर नई न्याय व्यवस्था लागू की गई है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply