, जसपुर। प्रदेश भर में समय के अनुसार तापमान भी बढ़ता जा रहा है लगतार बढ़ते तापमान से अब जंहा मानव जीवन की नजर भी ठंड ओर पानी की तरफ है तो वहीं वन्यजीव भी इस बढ़ती गर्मी में पानी की तलाश में लगे हुए है इसी को देखते हुए वन विभाग भी वन्यजीवों को पानी मुहैया कराने को लेकर अलर्ट हो गया। आपको बता दे कि जनपद उधम सिंह नगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर क्षेत्र में गर्मी शुरू होते ही पानी की तलाश में वन्य जीवो का रुख तराई क्षेत्रो तथा आवादी वाले इलाकों की और हो जाता है। लेकिन इस बार तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर में गर्मी के मद्देनजर वन विभाग द्वारा वन्यजीवो को पीने के लिए पानी मुहैया कराने के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। तराई वन प्रभाग की पतरामपुर रेंज में कच्चे ओर पक्के 15 वाटर हाल बनाये गए है कुछ वाटर हालो में प्राकृतिक पानी है जबकि कुछ वाटर हालो को टेंकरो की मदद से पानी पहुँचाया जाएगा। ताकि वन्य जीवो को पीने का पानी मिल सके तथा उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो हर-दो किलोमीटर की दूरी पर वाटर हॉल बनाये गए हैं। जिससे वन्य जीवो को जरूरत के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में पीने के लिए पानी मिल सके और वन्य जीवो को पानी की तलाश के लिए निचले ग्रामीण क्षेत्रो में न जाना पड़े ओर मानव वन्यजीव संघर्ष की घटना ना हो वन क्षेत्राधिकारी पतरामपुर महेश सिंह बिष्ट ने बताया की गर्मी की शुरुआत हो गई है और पतरामपुर क्षेत्र में लगभग 12 कच्चे ओर पक्के वाटर हाल है जिनमे पर्याप्त मात्रा में पानी है और जिन वाटर हॉलो में पानी की कमी है उनमें टेंकरो की मदद से पानी भरवाया जा रहा है ताकि वन्यजीवों को जंगल मे ही पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाये ओर आबादी वाले क्षेत्रों में ना जाये ताकि मानव वन्यजीव संघर्ष की घटना ना हो सके।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply