।
सितारग। सितारगंज पुलिस को लूट की दो अलग-अलग घटनाओं में बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है मोटर साइकिल लूट के मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, पाटल भी बरामद किया है।
पिछले दिनों गुरमीत सिंह और उसके एक साथी ने सितारगंज के ओदली पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति से चाकू की नोंक पर मोटर साइकिल लूट ली थी। पुलिस जब गुरमीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पहुंची तो गुरमीत,भाई मक्खन सिंह उसके पिता मोहन सिंह और एक अन्य बदमाश ने पुलिस पर हमला कर दिया। जबाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की और मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था जबकि तीन आरोपी भागने में सफल हो गए थे। वहीं दूवरी घटना नगर के मीना बाजार में पालिका कर्मचारी हर्षिता पांडे से झपट्टा मारी करने बालो को पुलिस ने लूटे गए सामान मय नगद रुपए और कागजात के साथ कुलदीप सिंह और बऱयाम सिंह बिष्टि निवासियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है इन दोनों प्रकरण में एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि सितारगंज पुलिस ने फरार तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को ग्राम नलई के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तीनों अभियुक्तो के खिलाफ डकैती,हत्या के प्रयास जैसे कई मुकदमे दर्ज है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply