काशीपुर,। ईद का सामान लेने पैदल जा रहे एक मजदूर की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरवरखेड़ा निवासी 42 वर्षीय शकील पुत्र शफीक खान मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार शाम मजदूरी से घर लौटने के बाद वह ईद का सामान लेने पास की दुकान की ओर पैदल जा रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शकील गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार भी हादसे में घायल हुआ है, जिसका मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बेटे समीर ने बताया उनके पिता ईद और इफ्तारी का सामान लेने जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। वह अपने पीछे दो बेटे समीर, अनस और दो बेटियां महजबी व साजिया समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply