काशीपुर,। मुरादाबाद रोड स्थित एक पेपर फैक्ट्री में कार्यरत युवक की मशीन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार तमिलनाडु निवासी 24 वर्षीय कविराज पुत्र सेंथिल कुमार फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था और परिसर में ही रहता था। शनिवार शाम वह अपनी ड्यूटी पर पहुंचा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह फ्रंट रोल मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने उसे एंबुलेंस से एलडी भट्ट उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौड़ ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply