जसपुर। रविवार को मोहल्ला नई बस्ती निवासी 45 वर्षीय रईस अहमद पुत्र मोहम्मद इस्लाम अपने कमरे में लटका मिला।
किसी तरह परिजनों को घटना की सूचना हुई तो उन्होंने एक खिड़की से छोटे बच्चों को अंदर दाखिल कर दरवाजा खुलवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों का आरोप था कि किसी ने रईस को मारकर पंखे से लटका दिया है। बाजार चौकी इंचार्ज भोपालराम पौरी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply