जसपुर । उत्तराखंड की नगर निकायों में वर्षो से कार्यरत सभी दैनिक वेतन भोगी , संविदा , उपनल , आउटसोर्स , मौहल्ला स्वच्छता समिति आदि पर्यावरण मित्र भी शीध्र ही नियमित होंगे । बृहस्पतिवार को महुआडाबरा- जसपुर पहुंचे शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा को उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही के नेतृत्व में 09 सूत्रीय मांगों से भरा एक ज्ञापन दिया । जिसमें उत्तराखंड की पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा नगर निकायों में 12 जून 2015 को लागू किए गए पुर्नगठन ढाँचा संख्या- 757 को संशोधित कराने , नगर निकायों में ठेका प्रथा को पूर्ण रूप से समाप्त करने , नगर निकायों में वर्षो से कार्यवाहक सफाई नायक के रूप में कार्य कर रहे सभी पर्यावरण मित्रों को सफाई नायक के पदों पर पदोन्नति करने तथा हाई कोर्ट के आदेशानुसार निकायों में कार्यरत सभी दैनिक वेतन भोगी , संविदा , उपनल , आउटसोर्स, मौहल्ला स्वच्छता समिति आदि पर्यावरण मित्रों को नियमित कराने की मांग की । संघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही ने नगर निकायों में बड़े हुए क्षेत्रफल के आधार पर पूरे राज्य में 20 हजार पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति कराने की आदि मांग की । शहरी विकास मंत्री ने कहा कि राज्य की नगर निकायों में कार्यरत सभी पर्यावरण मित्रों के नियमित करने की शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है और विभागों के साथ ही निकायों के सभी पर्यावरण मित्रों को भी नियमित किया जाएगा । उन्होंने संगठन की सभी मांगों को शीध्र ही निस्तारण करने का भरोसा दिलाया । इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार , चौधरी ब्रज किशोर , शेखर , मुकेश कुमार , कमल कुमार , विनोद कुमार , आदित्य , भारत सिंह आदि मौजूद रहे ।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply