जसपुर, 30 मार्च 2026 – प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जसपुर पहुँचकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज पाल के आवास पर उनकी पूजनीय माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply