रुद्रपुर। नगर की बहुप्रतीक्षित रिंग रोड का काम पूरा हो गया है। इसी महीने रिंग रोड जनता को समर्पित हो जाएगी।
नगर में 1100 करोड़ की लागत से 20.5 किमी रिंग रोड बनी है। रिंग रोड में 20 स्थानों पर ओवरब्रिज, अंडर पास, व्हीकल ओवर पास (वीओपी) बने हैं। नगर के बाहरी हिस्से में बनी रिंग रोड पर कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। सिडकुल के पास बने वीओपी के साथ ही रिंग रोड के कुछ हिस्से में पेंटिंग आदि के कारण फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोकी गई है।
करीब दो लाख की आबादी वाले नगर के लिए रिंग रोड बेहद लाभकारी मानी जा रही है। रिंग रोड से सिडकुल के लिए बाहरी हिस्से से भारी वाहनों की आवाजाही होगी। रिंग रोड से किच्छा क्षेत्र से हल्द्वानी जाने वाले भी सीधे जा सकेंगे। इससे नगर में वाहनों का दबाव कम होगा। इसी महीने रिंग रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। एनएचएआई के साइट इंचार्ज तुषार गुप्ता ने बताया कि रिंग रोड का कार्य पूर्ण हो गया है। रंग-रोगन आदि कुछ सूक्ष्म कार्य किए जा रहे हैं। इस माह रिंग रोड जनता को समर्पित कर दी जाएगी।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply