नई शिक्षा नीति नौकरी मांगने वाली नहीं बल्कि नौकरी देने वाले युवा तैयार करेगी:पुष्कर सिंह धामी


देहरादून– उत्तराखंड (8 दिसंबर 2022)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि नई शिक्षा नीति नौकरी मांगने वाली नहीं बल्कि नौकरी देने वाले युवा तैयार करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की नींव रखते हुए, नई शिक्षा नीति तैयार की गई है।

डीआईटी में बुधवार से शुरू उच्च शिक्षा विभाग के दो दिवसीय चिंतन शिविर व राज्यस्तरीय नैक प्रत्यायन कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी जा रही है। इसी क्रम में प्राचीन शिक्षा पद्धति व आधुनिक शिक्षा पद्धति को मिलाकर नई शिक्षा नीति लागू की गई है। नई नीति के माध्यम से युवा स्वयं नौकरियां देने वाले बन सकेंगे। इसके माध्यम से युवा इन्टरप्रेन्योर बन सकेगा। स्टार्टअप विकसित कर सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सीमित संसाधन होने के बाद भी नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य है।

प्रदेश में नैक का क्षेत्रीय कार्यालय खुलेगा

नैक के निदेशक प्रो.एससी शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में शीघ्र ही नैक का क्षेत्रीय कार्यालय खोला जाएगा। प्रो.शर्मा ने राज्य में मैटेरियल सांइस सेंटर की स्थापना का भी आश्वासन दिया। चिंतन शिविर में उच्च शिक्षा विभाग ने देश के तीन प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसमें भारतीय उद्यमिता संस्थान, अहमदाबाद, एडुनेट एवं अमृता विश्व विद्यापीठम शामिल है। भारतीय उद्यमिता संस्थान प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में उद्यमिता, रोजगार कौशल और गुणवत्तापरक शिक्षा में सहयोग प्रदान करेगा, एडुनेट के माध्यम से उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी को निशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण दिया जायेगा। जबकि अमृता विश्व विद्यापीठम अपने मटेरिल साइंस केन्द्र एवं वर्चुअल लैब के माध्यम से विज्ञान विषय में शोध एवं अन्य गतिविधियों में सहयोग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *