उत्तराखंड में बीजेपी के एक पूर्व विधायक को दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया गया है। दरअसल, जनवरी में राज्य में भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए समान नागरिक संहिता में बहुविवाह को अपराध माना गया है।उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को उनकी कथित दूसरी शादी के विवाद के बाद शनिवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। भाजपा ने हरिद्वार के ज्वालापुर निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक को एक नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। सोशल मीडिया
उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को उनकी कथित दूसरी शादी के विवाद के बाद शनिवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। भाजपा ने हरिद्वार के ज्वालापुर निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक को एक नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अपनी दूसरी पत्नी के रूप में पेश करते नजर आ रहे थे।
अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना राठौर की कथित दूसरी शादी ने पार्टी के लिए काफी शर्मिंदगी पैदा कर दी है, क्योंकि जनवरी में राज्य में भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए समान नागरिक संहिता में बहुविवाह को अपराध माना गया है।
पार्टी के निष्कासन पत्र में कहा गया है कि भाजपा नेतृत्व आपके स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं है। आपने लगातार पार्टी अनुशासन और सामाजिक आचरण के मानदंडों का उल्लंघन किया है। प्रदेश भाजपा महासचिव राजेंद्र बिष्ट द्वारा साइन किए गए पत्र में कहा गया है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के निर्देश पर आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया जा रहा है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply