फाइनेंशियल मैनेजमेंट में उत्तराखंड छोटे राज्यों में दूसरे नंबर पर
रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड को केंद्र से अनुरोध, दून-दिल्ली एलिवेटेड रोड जल्द शुरू होगी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, जल्द ही दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड शुरू हो जाने पर राज्य में भारी संख्या में पर्यटकों के आने संभावना को देखते हुए सरकार नियोजन की चुनौती पर अभी से पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है। शहर की ट्रैफिक समस्या और भविष्य की जरूरत को देखते हुए 26 किमी रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से अनुरोध किया गया है।
बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फ्लोटिंग पापुलेशन हेतु सुविधाओं की व्यवस्था के लिए नीति आयोग से विशेष ग्रांट का आग्रह किया गया है। राज्य हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है। हम सतत विकास लक्ष्य सूचकांक (एसडीजी इंडेक्स) में पहले स्थान पर रहे। कहा कि सकल पर्यावरण उत्पाद (जीईपी) लागू करने वाले सबसे पहले राज्य बने। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाले भी सबसे पहले साहसी राज्य बने। हम अपनी 6500 एकड़ से अधिक भूमि
अतिक्रमण से मुक्त करवा चुके हैं। राज्य में निरंतर विकास के नवाचार अपनाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार राज्य में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में हमने डेस्टिनेशन उत्तराखंड को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से नई पर्यटन नीति के अंतर्गत निवेशकों को आकर्षित करने हेतु अनुकूल वातावरण तैयार करने में सफलता प्राप्त की है। कहा कि सरकार राज्य में धार्मिक, साहसिक, ईको टूरिज्म, वेलनेस टूरिज्म, एग्रो टूरिज्म और फिल्म पर्यटन जैसे क्षेत्रों
को विकसित करने में प्रयासरत है। आज जहां एक ओर केदारखंड की भांति मानसखंड कॉरिडोर को भव्य रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं, ऋषिकेश और हरिद्वार को योग और आध्यात्मिक केंद्रों के रूप में वैश्विक स्तर पर प्रमोट करने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष से शीतकालीन यात्रा भी प्रारंभ की है जिसको प्रोत्साहित करने के लिए स्वयं प्रधानमंत्री मोदी पिछले दिनों हर्षिल-मुखबा के दौरे पर आए थे
उत्तराखंड बना मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राज्य में फिल्म शूटिंग आसान बनाने को सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम शुरू किया। उत्तराखंड में शूटिंग करने पर फिल्म निर्माताओं को विशेष सब्सिडी और अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इसका परिणाम कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। हाल ही में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने हमारे चार गांवों जखोल, हर्षिल, गूंजी और सूपी को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply