दो बेटों को गोद में लेकर नदी में कूदी महिला,तीनों के शव बरामद, पति की मौत के बाद देवर से की थी शादी

उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में एक महिला ने अपने दो मासूम बेटों संग गोमती नदी में छलांग लगा दी। महिला पुल पर पहुंची। पहले अपने जेवर और मोबाइल एक कपड़े में बांधकर किनारे रख दिए। पहले बड़े बेटे को नदी में फेंका। इसके बाद 4 साल के छोटे बेटे को गोद में लेकर नदी में कूद गई।करीब 18 घंटे बाद गुरुवार सुबह SDRF ने तीनों के शव नदी से बरामद किए। 4 साल के छोटे बेटे का शव पुल से 10 किमी दूर जबकि, 100 मीटर की दूरी पर मां और दूसरे बेटे का शव बरामद हुआ। घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे कोठी थाना क्षेत्र के औसानेश्वर पुल की है।पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें महिला ने एसपी से अपने सास-ससुर और देवर (पति) पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हैं। महिला के पति की एक साल पहले ही मौ@त हो गई थी, जिसके बाद उसने अपने देवर से शादी की थी।मिथिलेश कुमारी यादव की (27) ने 7 साल पहले कोठी थाना क्षेत्र के भीखनापुर स्थित पूरे सघई भगतपुरवा गांव निवासी बाबूलाल के बड़े बेटे हुकुम से शादी की थी। जिससे उसको दो बेटे अभय यादव (06) और अंश यादव (04) हुए।एक साल पहले बीमारी के चलते हुकुम की मौ@त हो गई। 3 महीने पहले मिथिलेश ने अपने देवर भोला से शादी कर ली थी। आरोप है कि पिछले 15 दिन से ससुर बाबूलाल, सास कुंती देवी और पति भोला मिलकर मिथिलेश को परेशान कर रहे थे।एसपी को लिखे सुसाइड नोट के अनुसार, मिथिलेश का आरोप है कि सास-ससुर और पति मिलकर मिथिलेश को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। 2 लाख रुपए नगद और ज्वेलरी लाने के लिए बोलते थे। नहीं देने पर बेटो समेत फां@सी लगाने की धमकी देते थे। मारते-पीटते थे।दोपहर 3 बजे बिना बताए घर से निकली ससुर बाबूलाल ने बताया- बुधवार दोपहर 3 बजे बहू मिथिलेश बिना किसी को बताए दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई थी। हमने खोजबीन की पर, कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को पुलिस से पता चला कि उसने घर से 8 किलोमीटर दूर स्थित औसानेश्वर पुल से गोमती नदी में कूदकर बच्चों समेत आत्मह@या कर ली है।16 घंटे तक नहीं पहुंचा कोई भी अधिकारी गांव के एक युवक ने बताया- सास-ससुर ने इतना प्रताड़ित किया कि महिला ने अपने दो बेटो संग आत्मह@या कर ली। घटना के 16 घंटे बाद तक मौके पर कोई पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ आई और तीनों के शव बरामद किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *