सितारगंज। स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम ने नवजात की मौत टीकाकरण नहीं बल्कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण की पुष्टि की है। नवजात ब्लीडिंग डिसऑर्डर का शिकार था।
नगर के वार्ड नंबर छह निवासी राकेश कुमार ने बताया था कि 27 सितंबर को उनकी बहू कंचन ने एक पुत्र को जन्म दिया था। 12 नवंबर को जिला उप अस्पताल सितारगंज में तैनात एएनएम ने उसके पोते को चार टीके लगाए थे। टीके लगाने के दिन से ही पोते की तबीयत खराब हो गई थी। टीका लगाने वाली जगह से उसे अधिक रक्तस्राव हो रहा था। दोबारा जिला उप अस्पताल में दिखाया था और स्वास्थ्यकर्मियों ने औपचारिकता निभाकर बच्चे को घर भेज दिया था। 18 नवंबर को परिजनों ने उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिवारजनों की शिकायत पर सीएमओ डॉ. के.के अग्रवाल ने जांच कमेटी का गठन किया था।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply