खटीमा। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने जुलूस प्रदर्शन किया। उन्होंने हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को विधायक एवं उप नेता सदन भुवन कापड़ी के नेतृत्व में बुधवार को पीलीभीत रोड स्थित शारदा टॉकीज में एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। कापड़ी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंकिता हत्याकांड केवल एक परिवार का दर्द नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड की अस्मिता, आत्मसम्मान और न्याय व्यवस्था पर गहरा घाव है। विधायक नानकमत्ता गोपाल सिंह राणा ने कहा कि आज भी जब पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए बैठा है तब प्रदेश सरकार की चुप्पी और ढुलमुल रवैया अनेक सवाल खड़ा करता है। यह लड़ाई किसी दल विशेष की नहीं बल्कि सत्य ,न्याय और बेटियों की सुरक्षा की लड़ाई है। जनसभा के बाद शारदा टॉकीज से शुरू होकर एक विशाल जुलूस मुख्य चौक से होते हुए सितारगंज रोड होते हुए तहसील पहुंचा। जुलूस में सैकडों की संख्या में मातृ शक्ति, सामाजिक संगठन, कांग्रेसी और बुजुर्ग लोग हाथों में अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की तख्ती लेकर शामिल थे। आक्रोश और उत्साह से लबरेज भीड़ को देखकर कांग्रेसी उत्साहित दिखे। तहसील में पहुंचे जुलूस में कांग्रेस पीसीसी सदस्य बॉबी राठौर, विनोद चंद, कांग्रेस नेता नासिर खान, नरेंद्र आर्य और मातृ शक्ति के नेतृत्व में एसडीएम की अनुपस्थि में तहसीलदार वीरेंद्र सजवान के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन मे अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र सीबीआई जांच उत्तराखंड उच्च न्यायालय के पदासीन न्यायाधीश की निगरानी में कराए जाने की मांग की गई। इस दौरान अराफात, ताहिर, घनश्याम सिंह, लक्ष्मण सिंह, विकास सिंह, मोहित सिंह, कुलदीप सिंह, सुभाष गिहार, प्रीति राणा, किशन लाल,रमेश रौतेला, फईम अंसारी, दीपक मुडेला, नवीन जोशी, राजकिशोर सक्सेना, जसविंदर सिंह पप्पू, सुरेन्द्र कुमार, पंकज टम्टा मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply