जसपुर।ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष ब्रीफिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉo शैलेंद्र मोहन सिंघल , पूर्व विधायक जसपुर के कुशल मार्गदर्शन में युवा उद्यमी सिद्धार्थ मोहन सिंघल ने छात्र-छात्राओं को जसपुर शहर में आयोजित होने वाले सात दिवसीय निःशुल्क एआई लर्निंग वर्कशॉप (Artificial Intelligence Learning Wirkshop), जिसका आयोजन 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक, Edunest द्वारा किया जा रहा है, के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
ब्रीफिंग के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि यह सरकार की पहल के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा एआई कैंप है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक एवं उपयोगी तकनीक से परिचित कराना और उन्हें भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
सिद्धार्थ सिंघल सर ने विद्यार्थियों को एआई के बढ़ते महत्व, इसके शैक्षिक एवं व्यावहारिक उपयोग तथा भविष्य में इसके संभावित अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कैंप में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्कशॉप में न केवल छात्र अपितु उनके माता पिता तथा रिश्तेदार भी प्रतिभाग कर सकते हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि तकनीकी एवं डिजिटल कौशल आज की शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और विद्यार्थियों को ऐसे अवसरों से जोड़ना उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं नवाचार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply