Uttarakhand DIPR Advertisement
Advertisement

सीबीएसई नार्थ जोन १ अंडर १४ की टीम यशवीर कंबोज की कप्तानी में तमिल नाडु के लिए रवाना

सीबीएसई नार्थ जोन १ अंडर १४ की टीम यशवीर कंबोज की कप्तानी में तमिल नाडु के लिए रवाना

जसपुर ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी से
सीबीएसई क्रिकेट नेशनल के लिए आज नार्थ जोन १ की अंडर १४ की टीम मदुरई तमिल नाडु के लिए रवाना हो गई है ।

टीम की कमान एक बार फिर ब्राइट स्टार्ट के यशवीर कंबोज को दी गई है ।
टीम के हेड कोच ब्राइट स्टार्ट के विवेक बिस्ट होंगे
इस टीम में १८ खिलाड़ी शामिल है ।

पिछले ५ दिनों से इन खिलाड़ियों का कैम्प ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी में चल रहा था ।

टीम के कोच विवेक बिस्ट ने बताया है कि उनकी टीम बहुत ही मेहनत से तैयारी करने में लगी रही और आशा करते है कि इस बार नार्थ जोन १ अंडर १४ की विनिंग ट्रॉफी जीत कर लाएंगे ।

टीम को रवाना करने से पहले ब्राइट स्टार्ट के मैनेजमेंट श्रीमती भावना कंबोज , साक्षी कंबोज एवं प्रधानाचार्या श्रीमती मधु शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को ड्रेस के साथ साथ ट्रेवलिंग बैग और क्रिकेट किट बाँटी।

ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी के एमडी श्री सुमित कंबोज जी ने बताया कि फ्रेंड्स सीड्स के संस्थापक श्री सुनील कंबोज जी, डॉ रवि सहोता और श्री सिद्धार्थ सिंघल ने खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए न केवल शब्दों से बल्कि आर्थिक रूप से भी योगदान दिया है । सभी खिलाड़ियों ने ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित कैंप को एक सफ़ल कैंप बताया क्योंकि इस बीच उन्होंने एक टीम बनकर खेलने की कला को सीखा ।
ब्राइट स्टार्ट परिवार ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *