Advertisement

महुआडाबरा नगर पंचायत में फिर चलाया सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान,19 से जुर्माना वसूला

उधम सिंह नगर-उत्तराखंड (30 अक्टूबर 2022)
ब्यूरो रिपोर्ट


जसपुर।महुआडाबरानगर पंचायत प्रशासन ने एक बार फिर जिलाधिकारी के आदेश पर पंचायत छेत्र मे सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक लोगो के खिलाफ कार्यवाही कर जुर्माना वसूला।

शनिवार को महुआडाबरा में ईओ शिखा आर्य, अध्यक्ष गायत्री देवी के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत अभियान चलाया गया। इस दौरान 19 लोगों के चालान किए गए। चेलान के साथ ही 3230 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। ईओ शिखा आर्य ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सिंगल यूज़ प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान हरिराम आर्य, मनवीर अली, सोनू, बंदिता, जाकिर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *