Advertisement

जल्द ही जगमगायेगा संजय वन: केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट

उधम सिंह नगर, उत्तराखंड -21 अगस्त ,2022

रूद्रपुर – केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की पहल से जल्द ही जगमगायेगा संजय वन।
केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट हल्द्वानी मार्ग स्थित संजय वन को पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्य से संजय वन में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से यह जगह बहुत की सुन्दर है। प्रकृति ने अपार सम्पदा दी इस जगर पर पर्यटको की लिय एक अच्छी जगह है। उन्होने कहा कि यहा पर इस क्षेत्र के लागों के साथ-साथ नैनीताल जाने वाले पर्यटक भी आयेगें। उन्होने वन विभाग व एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि सड़क के दोनो साईड कलरफुल पौधे लगाये जाये ताकि इस क्षेत्र की सुन्दरता और बढ़ सकें। उन्होने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार पर्यटन के क्षेत्र में अनेकों कार्य कर रही है। श्री भट्ट ने संजय वन को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिये पर्यटन सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर प्रपोजल बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने जिलाधिकारी युगल किशोर पंत व वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये वन विभाग के नियमानुसार संजय वन को विकसित किया जाये।

        इस अवसर पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, डीएफओ संदीप कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, उप जिलाधिकारी प्रत्युष सिंह सहित वन विभाग व सम्बन्धित विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *