Advertisement

जसपुर मे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पुंडीर का हुआ जोरदार स्वागत

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता

उधम सिंह नगर उत्तराखंड 6 सितंबर 2022

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ

जसपुर मे प्रथम बार पहुँचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर का पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पहली

प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते पूर्व विधायक व भाजपा नेता डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल

प्राथमिकता किसानों के हित में काम करना होगी। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

आज स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रथम बार आये प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया । यहां भाजपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पुंडीर का पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल व अन्य पदाधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। पुंडीर ने कहा कि आखरी छोर के व्यक्ति तक केंद्र एवं प्रदेश की योजनाओं का लाभ पहुंचेगा। कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पीएम, सीएम ने किसानों के हित में अनेकों योजना चलाई हैं। योजनाओं की जानकारी देने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, मंडी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडी समिति उपाध्यक्ष सरवन सिद्धू, खड़क सिंह चौहान, भूदेव सिंह,वीरेंद्र सिंह चौहान,योगराज सिंह, सुधीर विश्नोई, डॉ. सुदेश, वीरेंद्र सिंह, विनोद प्रजापति, विनीत चौहान, आर एस चौधरी, शिव किशोर, गौतम गिरी, अनिल नागर,अंकुर सक्सेना, निप्पल प्रधान,गुरचरण सिंह, अशोक कुमार,चेतन बंसल,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *