Advertisement

दुःखद:तेज रफ्तार ने ली जसपुर के युवक की जान , उपचार के दौरान हुई मौत,

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ,,

उधम सिंह नगर,उत्तराखंड

जसपुर।कल देर रात ड्यूटी से लौट रहे जसपुर के एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया है। घटना अफजलगढ़ मार्ग की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दीपक( 22) पुत्र महिपाल सिंह निवासी मोहल्ला नत्था सिंह देर शाम छेत्र की एक फेक्ट्री से ड्यूटी कर घर वापस आ रहा था।दर्ज रिपोर्टर मे कहा हे कि हे कि सूत मील चौकी के पास अफजलगढ़ मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही कार संख्या uk18 F7003 के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। लेकिन उसके बाद उसे जसपुर निजी अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया।जंहा दीपक की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वंही मृतक के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत करने की मांग की है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपी चालक को पकड़ने के लिए टीम रवाना कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *