Advertisement

कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने जलाए अलाव, लोगों को मिली बड़ी राहत

उधम सिंह नगर-उत्तराखंड( 27 दिसंबर 2022)

कुमाऊँ मिड डे ब्यूरो 

जसपुर।लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर परिषद द्वारा शहर के चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू की है। शहर में अलाव जलाने का कार्य नगर परिषद अध्यक्ष मुमताज बेगम के निर्देश पर कर्मचारी द्वारा किया गया। आज तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही शीत लहर का प्रकोप भी जारी रहा

इस दौरान नगर पालिका शाहिद अली ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से तापमान में काफी गिरावट हुई है। लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया। शहर में गरीब और नि:सहाय लोगों और वैसे लोग जिन्हें ठंड से बचने के लिए प्रयाप्त गर्म कपड़े नहीं हैं। वैसे लोगों तथा राहगीरों के लिए अलाव ही एक मात्र सहारा है। इसको देखते हुए शहर के प्रमुख चौक चौराहा जैसे गांधी पार्क, सुभाष चौक, लकड़ी मंडी चौक, धर्म कांटा, सरकारीअस्पताल, मोहल्ला चौहानसहित लगभग कई दर्जन जगहों पर अलाव जलाया गया है। जहां लोग हाथ ताप कर ठंड से राहत पाते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *