बैंड-बाजों और अखाड़ों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया प्रभु श्रीराम का स्वागत; राजतिलक के मंचन के साथ रामलीला का समापन
अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
जसपुर, । नगर में बुधवार शाम श्रीरामलीला के समापन अवसर पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे प्रभु श्रीराम के भरत मिलाप और राजतिलक की लीला देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन की लीला के अंतर्गत ठाकुर मंदिर से भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी पुष्पक विमान पर सजाकर निकाली गई। बैंड-बाजों और अखाड़ों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शोभायात्रा गांधी आश्रम चौक पहुंची, जहां भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम और भरत के मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया और मिठाई वितरित कर खुशियां मनाईं।
इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत और विश्वामित्र जी सहित अन्य पात्र धर्मशाला मंदिर प्रांगण स्थित पंडित उमादत्त रंगमंच पहुंचे। यहां मोहल्ला जटवारा की श्रीरामलीला में भगवान श्रीराम के राजतिलक का भव्य मंचन किया गया। राजतिलक की लीला के साथ ही रामलीला का विधिवत समापन हो गया।
समापन अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी की ओर से कार्यकारिणी के सदस्यों और अतिथियों को सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
यह रहे मौजूद ये रहे मौजूद
इस दौरान श्रीरामलीला कमेटी मोहल्ला जटवारा के अध्यक्ष सौरभ कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष मनोज कश्यप, महामंत्री मानसिंह, उपमंत्री विप्लेस गुप्ता, कोषाध्यक्ष कैलाश मित्तल, प्रबंधक अनुराग अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पुष्पेंद्र सिंघल, निकेश अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, अंकुर बंसल, अवलोक जैन, भावेश मित्तल, विनोद ठुकराल, विमल अग्रवाल, अवलोक गोयल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply