Uttarakhand DIPR Advertisement
Advertisement

एकता दिवस के रूप मे मनाई गई सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जयंती

रूद्रपुर 31 अक्टूबर, 2026

सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जयंती पर जिला कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। उन्होने कहा कि हमें सरदार पटेल के आदर्शों एवं विचारों को अपना कर देश की एकता व विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। सरदार बल्लभ भाई पटेल समाज के विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन ही न्योछावर कर दिया जिससे उन्हें आज भी लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।

   जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्रीय निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होने भारत को कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक सूत्र में बांधने का काम किया,इसी कारण उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होने कहा हमें देश के समर्पित महापुरूषो की जीवनी व उनके विचारों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ना चाहिए व देश की एकता व अखण्डता बनाये रखने में अपना पूर्ण योगदान देना चाहिए। 

  इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गणेश चन्द्र आर्य,मोहन सिंह दिवाकर,देव प्रकाश चक्रवर्ती,हेड नाजिर भूपाल सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी आदि मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *