
उधम सिंह नगर,उत्तराखंड,(14 अगस्त 2022)
सारिका वैध
जसपुर । महुवाडाबरा नगर पंचायत में देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा फ़हराया जाने के लिए ईओ के नेतृत्व में सभासद एवं कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर नागरिकों को जागरूक किया । यात्रा में तिरंगा हाथों मे लेकर चल रहे लोगों की ड्रोन कैमरे से फोटो ग्राफी कराई गई । समस्त पंचायत क्षेत्र को तिरंगा और झालरों से सजाया गया है। पहली बार तिरंगा और झालरों को देखकर नागरिक गदगद हो गये ।
शनिवार को नगर पंचायत में एकत्र हुए जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज , नेहरू राजकीय इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं व निकाय कर्मी, सभासद एवं नागरिको ने ईओ शिखा आर्य के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा फहराया जाने को लेकर नगर के मुख्य मार्गो से 4 किलोमीटर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई और लोग हाथों में तिरंगे झंडे लेकर चल रहे थे। देश भक्ति धुनों पर डांस कर रहे थे। यात्रा में सरदार भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई आदि की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। यात्रा नगर पंचायत में ही सम्पन्न हुई। ईओ शिखा आर्य एवं पचांयत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रीतम सिंह ने बच्चों को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रीतम सिंह, सौरभ कुमार, मोनू, हरिराम, सोनू, वंदिता,संजय, हसरत, सलीम आदि मौजूद रहे ।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply