
उधम सिंह नगर उत्तराखंड 21 अगस्त 2022
काशीपुर 21 अगस्त 2022- चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालय शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज काशीपुर में प्रतापपुर इण्टर कॉलेज में निर्माणाधीन शिलापट का अनावरण कर 50 बच्चों की क्षमता वाला 247.30 लाख की लागत से बनने वाले सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया। माननीय मंत्री जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जला कर किया। विद्यार्थियों ने पुष्प गुच्छ भेंट का अभिवादन किया व छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
मंत्री श्री रावत ने कहा कि अनाथ बच्चों, बाल श्रम में लगे बच्चों के लिए हर जिले में हॉस्टल बनाने शुरू किए जा रहे है। नई शिक्षा नीति उत्तराखंड में लागू कर दी गई हैं, 4447 बाल वातिकाएं बन गई हैं। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थी अपनी अच्छा से विषयों का चयन कर सकेगा। त्रिभाषी शिक्षा ला रहे हैं। कक्षा तीन तक मात्र भाषा, स्थानीय भाषा में शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। कक्षा 12 के बाद महाविद्यालयों में भी स्वेच्छा आधारित विषयों पर शिक्षा दी जाएगी। पारिवारिक आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर विद्यार्थी क्रेडिट बेस शिक्षा भी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा प्रणाली में बच्चों को संस्कार, मैथ्स, विज्ञान आदि का ज्ञान देना है। हर विद्यालय को विद्यार्थी संख्या के आधार पर अतिरिक्त वार्षिक खर्च दिया जाएगा। 12 तक कॉपी, किताबे, ड्रेस, बैग आदि फ्री उपलब्ध कराए जाएंगे। हर विद्यालय में कुर्सी, मेज की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए की हर विकासखंड से टॉपर जरूर मिलना चाहिए। अधिकतम 2 विषयों में फेल होने पर एक मौका और दिया जाएगा। आउट सोर्स से हर विद्यालय को परिचारक दिया जाएगा। कोई भी विद्यालय आधारभूत सुविधा से वंचित नहीं होगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, खिलेंद्र चौधरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी आर सी आर्या, जिला शिक्षा अधिकारी ऐ के सिंह आदि उपस्थित थे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply