अपनी मांगो क़ो लेकर जीवन बीमा निगम एजेंट्स आंदोलन के तहत मनाया अभिकर्ता विश्राम दिवस

धरना प्रदर्शन करते बीमा निगम एजेंट

काशीपुर।जीवन बीमा निगम एजेंट्स की यूनियन लियाफी ने बीमा धारकों और अभी कर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर पूरे भारतवर्ष में आंदोलन चला रखा है उसी के तहत आज 5 सितंबर को अभिकर्ता विश्राम दिवस मनाया जा रहा है कोई भी अभिकर्ता आज किसी भी शाखा में कोई भी कार्य नहीं कर रहा इस आंदोलन के अंतर्गत काशीपुर शाखा जीवन बीमा अभिकर्ता एसोसिएशन के दर्जनों अभिकर्ता कार्यालय के गेट पर बैठे रहे और पूरे दिन शाखा में किसी भी प्रकार का कार्य नहीं हुआ। वहां पर यूनियन के अध्यक्ष सर्वेश शर्मा शशि ,राजकुमार भट्ट, सतीश गोस्वामी ,सतपाल सिंह, विजय ठाकुर, खूब सिंह, धर्मवीर, खेमचंद, रामानंद शर्मा, नूतन प्रसाद ,रविंद्र चौधरी, हेमंत शर्मा, राजपाल सैनी, धर्मेंद्र सिंह, रामप्रसाद, रामदास ,राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, नरेंद्र सिंह, आदि अभिकर्ता मौजूद रहे विभिन्न मांगों की सूची संलग्न है।इस दौरान सर्वेश शर्मा शशि, राजकुमार भट्ट , विजय ठाकुर, सत्यपाल सिंह, धर्म वीर , रविंद्र सिंह, सतीश गोस्वामी, धर्मेंद्र सिंह, राम दास, नूतन प्रशाद ,राजेश सिंह आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *