उधम सिंह नगर -उत्तराखंड, (18 सितंबर 2022 )
सारिका वैध
जसपुर । सैनी महासभा ब्लॉक इकाई के तत्वधान में आयोजित विशाल सैनी महासम्मेलन में क्षेत्र के मेघावी छात्र-छात्राओं और सरकारी सेवा में लगे युवाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति -पत्र देकर सम्मानित किया गया । आज सुभाष चौक पर स्थित दुल्हन पैलेस में आयोजित विशाल सैनी महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ0 कल्पना सैनी ने महाराजा शुर सैनी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ कल्पना सैनी ने समाज में फैली कुर्तियों को दूर करने का आवाहन किया। उन्होंने समाज के बच्चों की शिक्षा में सुधार लाने , दहेज प्रथा को समाप्त करने तथा नशे से दूर रहने के लिए जोर दिया । उन्होंने समाज के बच्चों और युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के गुर बताएं जिससे आगे चलकर उनका भविष्य उज्जवल हो सके । उन्होंने कहा कि आज नशे खोरी की लत समाज में तेजी से बढ़ रही है जिसकी वजह से यह नशे की लत दीमक की भारतीय समाज को अंदर से खोखला कर रही है उन्होंने अपने बच्चों को समाज में सुधार लाने के लिए शिक्षा ग्रहण कराने पर बल दिया जिससे पढ़ लिख कर हर बच्चा अच्छी नौकरियों पर जाकर देश की सेवा कर सके । इसके उपरांत राज्यसभा सांसद डॉ0 कल्पना सैनी ने सैनी समाज के हाई स्कूल , इंटर बोर्ड परीक्षा एवं नीट , इंजीनियरिंग आदि परीक्षाओं में बेहतरीन अंक प्राप्त करने एंव इस वर्ष सरकारी सेवा में लगे युवाओ समेत 75 मेधावी छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर डॉ0 बीर सिंह सैनी , जिला अध्यक्ष डॉक्टर गोपाल सिंह सैनी , टीकाराम सैनी , कुंदन सिंह सैनी , हरभजन सिंह सैनी , सैनी सभा के अध्यक्ष नारायण सिंह सैनी , डॉ विजय सिंह सैनी , वीरेंद्र सिंह सैनी, राजेश सिंह सैनी , हरीश चंद सैनी छत्रपाल सिंह सैनी , शंकर सिंह सैनी , भारत सिंह सैनी , वेद प्रकाश सिंह सैनी , राजेंद्र सिंह सैनी समेत सैकड़ों की संख्या में सैनी समाज के लोग मौजूद रहे ।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply