मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा-काशीपुर रोड का होगा कायाकल्प ..सेक्शन के सुधार और उन्नयन कार्य को 2006.82 करोड़ की स्वीकृति

विज्ञापन

उधम सिंह नगर,उत्तराखंड(8 अक्टूबर 2022)
काशीपुर।सड़क मार्ग से मुरादाबाद जाने वाले लोगों का सफर अब सुविधाजनक हो जाएगा। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा-काशीपुर बाईपास समेत सेक्शन के सुधार और उन्नयन कार्य को 2006.82 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है।

विज्ञापन

शुक्रवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर जनता को इसकी जानकारी दी। काशीपुर से मुरादाबाद की दूरी लगभग 60 किमी है। जहां रास्ते में कई स्थानों पर सड़क बदहाल है। इसके चलते वाहन चालकों व यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। केंद्र द्वारा मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा होते हुए काशीपुर को आने वाले राजकीय राजमार्ग और मुरादाबाद-काशीपुर बाईपास दोनों के सुधारीकरण व नवीनीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करना जनता के लिए राहत की खबर है। इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी

अजय भट्ट ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

रुद्रपुर। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को मीडिया में जारी बयान में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में एनएच-734 खंड के मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा-काशीपुर, मुरादाबाद और काशीपुर बाईपास सहित सेक्शन के सुधार और उन्नयन के कार्य के लिए 2006.82 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिए जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।

सीएम ने पीएम मोदी, व गड़करी का जताया आभार

उप्र और उत्तराखंड राज्य में एनएच-734 खंड के मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा-काशीपुर बाईपास मार्ग समेत सेक्शन के सुधार और उन्नयन के कार्य को केंद्र ने 20006.82 करोड़ की मंजूरी दी है। यह सौगात मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार। इस हाईवे से निश्चित तौर पर उत्तराखंड के पर्यटन और उद्योगों को बल मिलेगा। पिछले कुछ सालों में राज्य में कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व काम हुए हैं, जिसका लाभ राज्य की जनता को मिल रहा है। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *