जसपुर:विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया शिविर


उधम सिंह नगर,उत्तराखंड (10 अक्टूबर 2022 )

अंकुर जैन ब्यूरो चीफ 

जसपुर।विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर का आयोजन किया गया ।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मानसिक रूप से परेशान लोगों के परिजनों को उपचार की जानकारी दी।

शिविर में मौजूद लोग

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के आदेश अनुसार विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एक शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में किया गया शिविर में बोलते हुए पीएलबी डॉ बीएस गौतम ने कहा कि जो लोग मानसिक रूप से सोचने और दैनिक कार्यकलापों को करने में असमर्थ होते हैं तथा बार-बार गलत हरकत करना जैसी चीजों को देखना और सुनना जो आसपास मौजूद नहीं हो आत्महत्या का विचार आना क्रोध भय चिंता अपराध बोध या उदासी या खुशी की लगातार अनुभूति करना सामाजिक मेलजोल में परिवर्तन और व्यावसायिक कार्य में समस्याएं पैदा करना तथा बार-बार घर से भागना के बारे में विस्तार से बताया।डॉ.गौतम ने बताया कि मानसिक रोग से पीड़ित व्यक्ति का इलाज भी संभव है जिसका सुशीला तिवारी हल्द्वानी एवं देहरादून दिल्ली तथा बरेली तथा आगरा आदि अस्पतालों में किया जाता है तथा इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति का सर्टिफिकेट बनने पर समाज कल्याण विभाग पेंशन भी देता है मानसिक रोगी व्यक्ति का सर्टिफिकेट प्रत्येक मंगलवार को हल्द्वानी के अस्पताल में बनाया जाता है

विज्ञापन

इस अवसर पर अधिवक्ता राजवीर सिंह,पीएलबी टीम में वीर सिंह गौतम, आदेश कुमार,चंद्रवीर सिंह,सोनू कुमार सिंह,संगीता रानी,लता,मुनेश आदि उपस्थित थे

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *