
उधम सिंह नगर उत्तराखंड 15 अक्टूबर 2022

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ
जसपुर। सड़क दुर्घटना में जसपुर के होनहार नौजवान की मौत हो गई।घटना देर रात शुक्रवार क़ो कुंडा जसपुर मार्ग पर घटी।मृतक युवक एलएनटी में कार्यरत था। परिजनों को घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली। मृतक का शव सड़क किनारे गहरे गड्डे में पड़ा पाया गया। पुलिस को मामले की सूचना मिलने पर उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया

जानकारी के मुताबिक राजपूत सभा के करीब मोहल्ला जुलाहान, जसपुर निवासी 27 वर्षीय वरुण कुमार गौड़ पुत्र अतुल कुमार शर्मा आईटी कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि इन दिनों वह एलएनटी पुणे में पोस्टेड है लेकिन वह कंपनी का सारा काम घर से कर रहा था।
शुक्रवार को वह किसी काम से काशीपुर गया था, जो रात भर वापस नही लौटा। शनिवार सुबह वरुण का शव जसपुर रोड स्थित ग्राम गोविंदपुर के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल दुर्घटना की चपेट में आकर मृत्यु की सूचना मिलने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। दोनों अविवाहित हैं। वह कुछ समय बाद दिल्ली की एक कंपनी में बड़े पैकेज पर जाने वाला था।वहीं छेत्र मे भी शौक की लहर हे।


इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply