दिल्ली एमसीडी चुनाव:पार्टी आलाकमान ने जताया अब्दुल कादिर पर विश्वास..डिजिटल एंड सोशल मीडिया कमेटी का वाइस चेयरमैन किया नियुक्त

फाइल फोटो अब्दुल कादिर

उधम सिंह नगर – उत्तराखंड 11 नवंबर 2022
कुमाऊं मिड-डे न्यूज़ ब्यूरो
काशीपुर।कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए प्रदेश चुनाव समिति का ऐलान किया है। इसकी लिस्ट भी जारी की गई है। लिस्ट में कई दिग्गज नेता शामिल हैं।

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। विभिन्न चुनाव समितियों का एलान किया है।जिस मे कांग्रेस ने अभियान समिति, समन्वय समिति, घोषणापत्र समिति, मीडिया समिति, प्रचार समिति तथा डिजिटल एवं सोशल मीडिया समिति बनायी है। जिस में उत्तराखंड तेजतर्रार यूथ कांग्रेस के नेताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस ने काफी मंथन के बाद चुनाव समिति का एलान किया है। जिसमें काशीपुर के युवा नेता युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और पूर्व निगम पार्षद अब्दुल कादिर को डिजिटल एंड सोशल मीडिया कमेटी का वाइस चेयरमैन नियुक्तकिया गया है।
अब्दुल कादिर के वाइस चेयरमैन नियुक्त होने पर उनके समर्थकों के चाहने वालों में खुशी की लहर। समर्थकों ने पार्टी आलाकमान का आभार जताते हुए नवनियुक्त वाइस चेयरमैन अब्दुल कादिर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों का मुख्य रूप से पूर्व सांसद श्री केसी सिंह बाबा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री मनोज जोशी जी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री नरेंद्र चंद्र सिंह जी, पूर्व मेयर प्रत्याशी श्रीमती मुक्ता सिंह जी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल जी,कांग्रेसी नेता चेतन अरोरा जी जितेंद्र सरस्वती जी, राशिद फारूकी जी, पार्षद मोहम्मद आरिफ पार्षद,अफसर अली व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी जी, तौकीर अंसारी जी, अब्दुल्ला सैफी जी, फहीम सैफी, शाहनवाज सैफी, अतुल पांडे, मोहसीन सिद्दीकी, पार्षद सादिक हुसैन फिरोज हुसैन डॉक्टर माजिद,मनसूर अली मंसूरी , जीशान शाह आदि शामिल हें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *