जसपुर:नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के प्रथम बार नगर आगमन पर भाजपाइयों ने बड़े जोशीले दिल से फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत

उधम सिंह नगर- उत्तराखंड (15 नवंबर 2022 )

सारिका वैध

जसपुर । भाजपा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के प्रथम बार जसपुर आगमन पर भाजपाइयों ने बड़े जोशीले दिल से फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया । आज अफजलगढ़ रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा का भाजपाइयों ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया । इस दौरान जिला अध्यक्ष सुखीजा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व समेत प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने विश्वास जताते हुए उनको जो जिम्मेदारी दी है उस पर वह हर संभव खरा उतरने का प्रयास करेंगे और बूथ स्तर से लेकर पार्टी के हर कार्यकर्ता को साथ रखकर काम करने का उन्होंने संकल्प लिया । कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणी योहनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने नगर निकाय क्षेत्र पंचायत एवं लोकसभा चुनावों को मद्दे नजर रखते हुए कहा कि उनके आगे बहुत बड़ी चुनौतियां हैं इन चुनावों में पार्टी का पंचम लहराने के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से ही जुट जाने का आह्वान किया। इससे पूर्व अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल आदि ने भी संबोधित किया नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुखीजा का भाजपाइयों ने भूतपुरी , नादेही बॉर्डर महुआडाबरा आदि स्थानों पर भी स्वागत किया और उनको मोटरसाइकिलो की रैली के साथ जसपुर तक लेकर आए रास्ते में उनका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । इस अवसर पर मंडी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान , सुधीर विश्नोई खड़क सिंह चौहान ,मंडी उपाध्यक्ष सरवन सिद्धू, जसपुर किसान सहकारी समिति के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष तरुण गहलोत,भाजयुमो नगर अध्यक्ष अभिषेक चौहान,डॉक्टर सुदेश कुमार , विनोद प्रजापति , तरुण गहलोत , प्रदीप गोयल, सरवन सिंह सिद्धू , राम मल्होत्रा, शीतल जोशी , बलराम तोमर,विहिप के जिला मंत्री यशपाल राजहंस , आनंद कुमार वाल्मीकि , रणवीर सिंह चौधरी , अशोक खन्ना, निकेश अग्रवाल , कुलदीप बंसल , सनी पधान , उमा विश्नोई ,वीना नागर , रेखा गुप्ता , मोनी शर्मा ,अनीता पवार , राधा रानी ,विकल फोटी अंकुर सक्सेना,विमला चौधरी, शाहिद सेनापति आदि भाजपाई मौजूद रहे ।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रथम बार नगर आगमन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश भी देखते ही बन रहा था। सभा स्थल पर जहां कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। वही भाजयुमो कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्जनों बाइकों के साथ महुआ डाबरा से लेकर स्वागत मंडप तक बाइक रैली निकाली, इस दौरान बाइक रैली जिधर से निकली वहां का माहौल भाजमय नज़र आया।बाइक रैली के संयोजक अभिषेक कुमार अंकुर सक्सेना प्रदीप मोनू निखिल राजपूत सलीम हीरो बृजेश चौहान मनोज अनुराग गौतम विशाल कश्यप सोनू बीटीसी विशाल चौधरी आशीष चौहान आदि भाजयुमो कार्यकर्ता ने भव्य बाइक रैली का आयोजन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *