जसपुर:पूर्व विधायक डॉ. सिंघल 18 नवम्बर से पुनः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में चिकित्सक के रूप में देंगे अपनी सेवाएं

उधम सिंह नगर- उत्तराखंड( 16 नवंबर 2022 )

अंकुर जैन ब्यूरो चीफ

जसपुर।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ह्रदय रोग विशेषज्ञ की कमी के चलते एवं मरीजों को सुविधाएं देने के उद्देश्य से पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल 18 नवंबर से प्रत्येक शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के रूप में पुन: अपनी सेवाएं देंगे। यह जानकारी चिकित्साधीक्षक डॉ. हितेश शर्मा ने दी।डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल 18 नवंबर से प्रत्येक शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में चिकित्सक के रूप में पुनः अपनी सेवाएं देंगे। जिससे रोगियों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *