शार्ट सर्किट से आरा मशीन मे आग लगने से भारी नुकसान, बमुश्किल पाया आग पर काबू

उधम सिंह नगर -उत्तराखंड (19 नवंबर 2022)
कुमाऊ मिड डे ब्यूरो
जसपुर । विद्युत शॉर्ट सर्किट से आरा मशीन परिसर में रखी कीमती लकड़ी के लट्ठों में आग लगने से श्रमिकों में हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने बमुश्किल आग को बुझा कर काबू पाया । जब तक अग्निशमन की गाड़ियां पहुंची तब तक लाखों रुपए की लकड़ियां जलकर राख हो गई । जानकारी के मुताबिक भगवानपुर रोड स्थित भारत गैस एजेंसी के निकट आरा मशीन में बीती रात्रि विद्युत शार्ट सर्किट से अचानक आग लगने से वहां पर रखी कीमती लकड़िया धू-धू कर जलने लगी और आग की ऊंची लपटों को देख श्रमिको में हड़कंप मच गया । आनन-फानन में तुरंत फायर स्टेशन को फोन कर सूचना दी। मौके पर जसपुर अग्निशमन की दो गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया तो आग ने और भी विकराल रूप धारण कर लिया तो काशीपुर फायर स्टेशन से एक बड़ी गाड़ी और तोहत्सु पंप को बुलाया गया । अग्निशमन की 4 गाड़ियों ने लगातार 3 घंटे मशक्कत करने के बाद आग को बुझा कर काबु पाया । जब तक दमकल गाड़ियों ने आग को बुझाया तब तक लाखों रुपए की लकड़ियों के लट्ठे जलकर राख हो गये । फायर स्टेशन के एसएचएफओ महेश चंद्र ने बताया कि रात्रि करीब 3:15 बजे उनको आरा मशीन में आग लगने की सूचना मिली और तुरन्त मौके पर पहुंचकर उनकी टीम द्वारा लकड़ियों में लगी आग को बुझाया गया। उन्होंने बताया कि जसपुर निवासी दिलशाद हुसैन पुत्र अब्दुल रशीद की आरा मशीन है जिसमें बिजली शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी तथा आग से किसी भी प्रकार की जान हानि को नुकसान नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *