जसपुर बार एसोसिएशन के घोषित हुए परिणाम में अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता दिग्विजय सिंह ने बाजी मार ली। जबकि सचिव पद पर सलीम अहमद ने अपनी जीत का परचम फहराया। चुनाव के बाद विजय प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों साथ जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया।
आज सुबह प्रातः 8:00 बजे से जसपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव व कोषाध्यक्ष पद के चुनाव हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी विजेंद्र सिंह एडवोकेट तथा सहायक चुनाव अधिकारी मनदीप चौधरी व प्रदीप एडवोकेट की देखरेख में अपराह्न 2 बजे तक मतदान हुआ । मतदान के बाद एक घंटे का लंच किया गया । उसके बाद 3 बजे मत गणना शुरू की गई । मत गणना के तुरंत बाद सांय करीब 4 बजे चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया । मतदान व मत गणना शान्तिपूर्वक हुई । मत गणना के आधार पर अध्यक्ष पद पर दिग्विजय सिंह चौहान को विजय घोषित किया गया। दिग्विजय सिंह को 61 मत मिले ज़ब उने के प्रतिद्वंदी देवेंद्र जीत सिंह को 48 भूदेव सिंह को 5 मत हांसिल हुये,उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार भारद्वाज 69वोट पाकर विजयी घोषित किये गये।, सचिव पद पर सलीम अहमद ने 54 वोट पाकर जीत दर्ज की ज़ब कि अनिल जोशी को 44 राकेश को 23 वोट मिले , संयुक्तचिव पद पर संदीप शर्मा ने 60 मतो लेकर विजय हुए तथा जुल्फिकार अली को 52वोट मिले।कोषाध्यक्ष पद पर महिपाल सिंह को विजयी घोषित किया गया । महिपाल सिंह को 60 विकास अरोरा का 53 वोट मिले।परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी। इस दौरान अधिवक्ता गुलाम साबिर, शैलेंद्र मिश्रा, रवि चौधरी, सुंदर पाल, अरविंद चौहान, राजीव कुमार,अंकुर जैन, रवीश जैन, मुनेश कुमार, जावेद अख्तर, शान ए इलाही, अनीस अहमद,शाहनवाज, शाकिर, राजवीर सिंह, सहित खासी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।
दिग्विजय सिंह, सलीम अहमद ने जताया सभी का आभार
इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल रहेगा। साथी हुए सब मिलकर बाधित में काम करेंगे तथा जनता को सस्ता व सुलभ न्याय मिले इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। वही नवनिर्वाचित सलीम अहमद ने भी सभी अभियंताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके जताए हुए भरोसे पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। साथ ही अधिवक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करना पहली प्राथमिकता में बताया

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply