प्रधानमंत्री आवास योजना:वित्तीय वर्ष में 18602 अतिरिक्त गरीब परिवारों को मिलेंगे आवास,मुख्यमंत्री धामी ने पीएम का जताया आभार

देहरादून -उत्तराखंड (26 नवंबर 2022)

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत चालू वित्तीय वर्ष में उत्तराखंड के 18602 अतिरिक्त गरीब परिवारों को आवास मिल सकेगा।

उत्तराखंड में ग्रामीण क्षेत्रों में 18 हजार से ज्यादा गरीबों को मिलेगा आवास। केंद्र से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में राज्य को अतिरिक्त आवास की मंजूरी मिली है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आभार जताया।

ने मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास के अभूतपूर्व काम हो रहे हैं। राज्य सरकार की पूरी कोशिश है कि विकास योजनाओं की धरातल पर क्रियान्वित सुनिश्चित हो। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अतिरिक्त लक्ष्य आवंटित किये जाने का अनुरोध किया था। अप्रैल 2022 में मुख्यमंत्री ने पत्र भी लिखा था। केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा समयबद्ध तरीके से योजना के लक्ष्य हासिल करने के प्रयासों की सराहना करते हुए अब 18602 आवासों का अतिरिक्त लक्ष्य आवंटित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *