जसपुर:सटोरिये को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, 9 पर मुकदमा मुकदमा दर्ज

उधम सिंह नगर उत्तराखंड 26 दिसंबर 2022

अंकुर जैन ब्यूरो चीफ

जसपुर। सट्टे बाजी कर रहे युवक को दबोचने गई पुलिस टीम के साथ सटोरिये एवं उसके परिजनों ने अभद्रता व गाली गलौज कर डाली। आरोपियों ने सटोरिए को छुड़ाने प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम आरोपी सटोरिये को पकड़ कर अपने साथ ले आई। पुलिस ने सटोरिये समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सटोरिए का चालान कर न्यायालय में पेश किया है।

कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि बीती रात्रि 11.40 पर एसआई कौशल भाकुनी, हेड कां. जय प्रकाश सिंह, कां. मोनिस व ललित नेगी ने सूचना के आध र पर मोहल्ला नत्था सिंह में सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे युवक दबोच लिया। इस दौरान सटोरिये के परिजन उसे छुड़ाने के लिये मौके पर आ धमके तथा पुलिस टीम के साथ अभद्रता व गाली गलौज करने लगे। इस दौरान

सूचना पर अतिरिक्त पुलिसबल के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गये। इस दौरान पुलिस सटोरिये को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी सटोरिये की पहचान मोहल्ला नत्था सिंह निवासी आकाश कुमार पुत्र लालमन सिंह के रूप में हुई । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टे की पर्ची समेत 1500 रुपए की नगदी बरामद की है। वहीं पुलिस ने आरोपी के परिजन लालमन सिंह, अमन कुमार विकास, मोहित पुत्रगण पुरुषोत्तम, कालू, शुभ पुत्रगण बबलू भाटा, पवन कुमार पुत्र लालमन सिंह, मन्नू पुत्र तारा सिंह निवासी गण मौहल्ला नत्था सिंह के खिलाफ धारा 147, 186, 332, 353, 504, 541 आईपीसी व 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *